HighLights
- लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा संग गैंगरेप का मामला।
- कोलकाता पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज।
- सीसीटीवी देखने के बाद कॉलेज का गार्ड भी हिरासत में।
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। कोलकाता के लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा संग गैंगरेप केस में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। गैंगरेप में शामिल तीन आरोपियों के अलावा कॉलेज का गार्ड भी अब पुलिस की पकड़ में है। पुलिस ने गार्ड को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। वहीं, लॉ कॉलेज का सीसीटीवी फुटेज भी अब पुलिस के हाथ लग चुका है।
पुलिस ने लॉ कॉलेज का लगभग 7 घंटे का सीसीटीवी फुटेज निकाला है, जिसमें छात्रा के साथ हुई जबरदस्ती को साफ देखा जा सकता है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कॉलेज के गार्ड को भी हिरासत में लिया है।यह भी पढ़ें- लॉ कॉलेज में फैली थी 'मैंगो' की दहशत, कोलकाता गैंगरेप के मुख्य आरोपी पर हुए बड़े खुलासे
पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार को पीड़िता को लॉ कॉलेज ले जाया गया था, जहां क्राइम सीन को बारीकी से समझा गया। ऐसे में जब पुलिस ने उन जगहों की सीसीटीवी फुटेज निकाली तो गार्ड को क्राइम सीन के आसपास घूमते हुए देखा गया। जब गार्ड से इसपर सवाल पूछा गया तो वो साफ जवाब नहीं दे पाया। ऐसे में पुलिस ने गार्ड को भी हिरासत में ले लिया है।

Tags:
National
