लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कॉफी दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक्स में से एक है। सुबह का आलस दूर करना हो या ऑफिस में क्विक एनर्जी पंच चाहिए हो, कॉफी हमेशा काम आती है। यह सिर्फ एनर्जी बूस्ट करने का काम नहीं करती, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसमें एक साधारण-सी चीज मिलाकर आप इसे और ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। ये मामूली चीज है भूसी (Coffee With Psyllium Husk Benefits)। दरअसल, हार्वर्ड की गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट त्रिशा पसरिच ने बताया कि कॉफी में एक चम्मच भूसी मिलाकर पीने से क्या फायदे हो सकते हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार

डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। भूसी में मौजूद सॉल्युबल फाइबर शरीर में ग्लूकोज के अब्जॉर्प्शन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। कॉफी में कैफीन की मौजूदगी भी इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित कर सकती है, लेकिन भूसी मिलाने से यह इफेक्ट बैलेंस हो जाता है। इसलिए, कॉफी में भूसी मिलाकर पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कॉफी के हर घूंट में छिपा है लंबी उम्र का राज! रोजाना इतने कप पीने से 14% तक घट सकता है मौत का खतरा

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

यह विडियो भी देखें

भूसी फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती है। यह कब्ज की समस्या को दूर करती है और आंतों के फंक्शन को बढ़ावा देती है। कॉफी में भूसी मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है और पाचन संबंधी समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस और अपच से राहत मिलती है। इसके अलावा, यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है, जो पूरे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।