नई दिल्ली। बांग्लादेश ने जून में बिजली आपूर्ति समझौते के तहत गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी पावर को 384 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है। इतना भुगतान करने के बाद बांग्लादेश ने अडाणी पावर को देने वाले बकाया राशि को और कम कर दिया है। इस भुगतान के साथ, बांग्लादेश ने अडाणी पावर का लगभग 2 बिलियन डॉलर की कुल बिल राशि में से लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का निपटान कर दिया है। अभी भी उसे अडाणी पावर को 500 मिलियन डॉलर देने होंगे। अभी पूरी तरह से उसका बकाया खत्म नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- देखता रह गया चीन, पनडुब्बी बनाने वाली इस देसी कंपनी ने श्रीलंका में की बड़ी डील; जानिए भारत ने कैसे मारी बाजीसूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष कोयले की लागत और संयंत्र क्षमता गणना से जुड़े कुछ मुद्दों को सुलझाने के लिए चर्चा कर रहे हैं। बांग्लादेश के 384 बिलियन डॉलर का पेमेंट करने के बाद भारतीय कंपनी के साथ बिजली आपूर्ति समझौते के तहत बकाया राशि में उल्लेखनीय कमी आई।
लेट पेमेंट किया माफ
अडानी ने कथित तौर पर जनवरी-जून अवधि के लिए लेट पेमेंट सरचार्ज (LPS) को माफ करने पर सहमति व्यक्त की है, जो लगभग 20 मिलियन डॉलर है। बशर्ते बांग्लादेश अपनी भुगतान प्रतिबद्धता बनाए रखे। यानी अगर बांग्लादेश को बिजली चाहिए तो उसे समय-समय पर अपने बिलों का भुगतान करते रहने होगा। इसी शर्त पर अडाणी समूह ने लेट पेमेंट सरचार्ज पर छूट की सहमति व्यक्त की है।
2017 में हुआ था समझौता
Tags:
Business
