एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से अश्लीलता या भद्देपन को उजागर करने के लिए एक नाम काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। ये नाम है खुशी मुखर्जी का। खुशी अपने खुले कपड़ों की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

आवारा कुत्तों पर खाना खिलाने पर मनाही क्यों?

अब इस मामले पर ससुराल सिमर की एक्ट्रेस फलक नाज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुशी के बारे में बात की है। हालांकि इस वीडियो में उन्होंने खुशी का नाम नहीं लिया और उन्हें सिर्फ दीदी कहकर संबोधित किया। वीडियो में फलक ने सरकार से सवाल किया है कि जब आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर जुर्माना है, तो खुशी जैसे लोगों पर जुर्माना क्यों नहीं है, जो ऐसे कपड़े पहनते हैं।

यह भी पढ़ें: 44 साल की Shweta Tiwari ने ब्रालेट में दिखाईं कातिलाना अदाएं, मां के सामने बेटी पलक का ग्लैमरस लुक भी पड़ा फीका

सरकार इन लोगों पर लगाए जुर्माना