एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कांटा लगा फेम (Kaanta Laga) शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक मौत ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेत्री का शुक्रवार 27 जून को 42 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई पुलिस के अनुसार, वह अंधेरी स्थित अपने आवास पर पाई गईं और मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
हिमांशी खुराना ने अपनी दोस्त को किया याद
खबर सामने आने के तुरंत बाद, कई हस्तियों ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। रियलिटी शो बिग बॉस 13 में शेफाली की को-कंटेस्टेंट रही हिमांशी खुराना ने दिवंगत अभिनेत्री के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसी के साथ उन्होंने बिग बॉस को 'शापित' बताते हुए अपना दुख व्यक्त किया। शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिमांशी ने लिखा,"बिग बॉस, मुझे लगता है कि वह जगह शापित है।"यह भी पढे़ं: Shefali Jariwala की मौत का असली कारण चल गया पता, दोस्त ने बताया- क्या हुआ था कल रात?
Tags:
Entertainment
