डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद प्लेन क्रैश को 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। नागरिक उड्डयन मंत्री मुरलीधर मोहोल के अनुसार, इस घटना में कुल 274 लोगों की मौत हुई थी।

प्लेन का ब्लैक बॉक्स AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) के पास है, जिसे डिकोड करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, अब इस मामले में तोड़फोड़ की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Puri Stampede: जगन्नाथ रथ यात्रा: गुंडिचा मंदिर के सामने बड़ा हादसा, भगदड़ में 3 की मौत और 100 से ज्यादा घायल

हर एंगल से होगी जांच: मुरलीधर मोहोल

एनडीटीवी से बातचीत के दौरान मुरलीधर मोहोल ने कहा, "प्लेन क्रैश बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। AAIB ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है, इसमें तोड़फोड़ का एंगल भी शामिल है। AAIB सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है, जिससे कोई भी सुराग अछूता न रहे। इस जांच में AAIB के साथ कई अन्य एजेंसियां भी शामिल हैं।"

मुरलीधर के अनुसार,

अहमदाबाद प्लेन क्रैश बहुत ही दुर्लभ घटना है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्लेन का दोनों इंजन एक-साथ फेल हो जाए। हम यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि फ्लाइट का इंजन फेल था या ईंधन सप्लाई में कोई परेशानी थी? दोनों इंजन ने अचानक एक-साथ काम करना क्यों बंद कर दिया? कहीं विमान के साथ कोई तोड़फोड़ या छेड़छाड़ तो नहीं हुई थी?